आगरालीक्स… (Agra News 13th September)आगरा के इन रोडों पर लग रहा जाम, घंटों जाम में फंस रहे लोग, खबर पढकर ही बाहर निकलें.
आगरा में यमुना किनारा रोड पर आंबेडकर पुल से हाथीघाट तक पाइप लाइन की खोदाई का काम चल रहा है, इसके चलते एक लेन पर यातयात बंद कर दिया गया है। यमुना किनारा रोड पर एक लेन से वाहन निकाले जा रहे हैं, इसके चलते यमुना किनारा रोड पर जाम लग रहा है।

पुरानी मंडी रोड पर लग रहा जाम
आगरा मेट्रो का कार्य चल रहा है, इसके चलते फतेहाबाद रोड पर पुरानी मंडी चौराहे तक जाम लग रहा है। जाम में पर्यटक घंटों फंस रहे हैं, यहां भी लंबा जाम लग रहा है।
हाईवे पर आईएसबीटी के सामने जाम
आगरा दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी के सामने भी जाम लग रहा है। फ्लाईओवर का काम चल रहा है, इसके चलते आईएसबीटी के सामने लोग जाम में फंस रहे हैं और सर्विस रोड भी खराब है।