आगरालीक्स…दुखद घटना, आईपीएल जीतने के बाद आरसीबी की विक्ट्री परेड भगदड़ से 11 लोगों की मौत, 33 से अधिक लोग घायल…चिन्नास्वामी स्टेडियम में जुटे थे 3 लाख लोग
देश में दुखदभरी खबर सामने आई है. आईपीएल की नई विजेता टीम आरसीबी की विक्ट्री परेड में आज भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए हैं. बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर करीब तीन लाख लोग विक्ट्री परेड के लिए जुटे हुए थे. कर्नाटक् के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि विधानसभा में जब आरसीबी की टीम पहुंची तो विधानसभा के बाहर एक लाख लोग जमा थे. जश्न विधानसभा में हो रहा था लेकिन भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई.उन्होंने कहा कि स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जमा थे. हमें इतनी भीड़ की उम्मीद हनीं थी. हम इसके लिए तैयार नहीं थे. हादसे ने जीत की खुशी को मिटा दिया. वहीं हादसे के बाद पीएम मोदी ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों की बेहतरी के लिए प्रार्थना करता हूं.