आगरालीक्स…(15 January 2021 Agra News) आगरा में एक व्यापारी अपने पड़ोसी के कुत्तों से परेशान है. कुत्तों के डर से फ्लैट में परिवार के साथ हैं बंद. पुलिस में दर्ज कराया मुकदमा..
आगरा में एक व्यापारी ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमे में उसने पड़ोसी के कुत्तों का डर होना बताया है. व्यापारी का कहना है कि पड़ोसी के कुत्तों के कारण वह फ्लैट में परिवार के साथ बंद है और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. थाना ताजगंज पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.
यहां का है मामला
मामला थाना ताजगंज अंतर्गत पार्श्वनाथ पंचवती कॉलोनी के रहने वाले वीरेश यादव का है. उन्होंने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराते हुए लिखा है कि वह डुप्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर और फस्ट फ्लोर पर रहते हैं. सेकेंड फ्लोर पर विजेंद्र सिंह और मनमीत रहते हैं. आरोप है कि उन्होंने दो कुत्ते पाल रखे हैं. इसके पीछे उन्होंने साजिश बताया. वीरेशका आरोप है कि यह कुत्ते छत और सीढ़ियों पर खुले छोड़ दिए जाते हैं जिससे कि वीरेश और उनका परिवार छत और अपने फ्लैट में नहीं जा सकें.

वीरेश का आरोप है कि दिसंबर माह में उन्होंने इसकी शिकायत पड़ोसी से की तो उन्होंने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी. वीरेश का कहना है कि इस संबंध में शिकायत कई बार देखरेख करने वाली कपंनी और पंचवटी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से भी की. 28 दिसंबर 2021 को एसएसपी से भी शिकायत की गई. वीरेश का कहना है कि 31 दिसंबर को पड़ोसी ने अपने कुत्तों को सीढ़ियों पर छोड़ दिया था. उस समय वह आफिस जाने के लिए बैठे थे. उनका कार चालक प्रमोद उनको लेने आया तभी कार चालक व एक अन्य को कुत्ते ने काट लिया. इस घटना के बाद से वीरेश का परिवार दहशत में है. वो घर से नहीं निकल पा रहे हैं.
थाना पुलिस ने इस संबंध में विजेंद्र सिंह और मनमीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मनमीत सिंह और विजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए कुत्तों को पाला है. छत और फ्लैट पर आने—जाने वालों को वो भला क्यों रोकेंगे.