आगरालीक्स ..(Agra News 6th July)दर्दनाक आगरा में आधी रात को डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर ट्रक चढा, एक की मौत, दो गंभीर।
आगरा में सोमवार की रात को थाना एत्माउददौला के कटरा वजीर खा में डिवाइडर पर लोग सो रहे थे, रात 12 बजे अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ गया। हादसे के बीच चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए।
एक की मौत, दो घायल
हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। ट्रक चालक को लोगों ने पकड लिया।