आगरालीक्स…(15 November 2021 Agra News) आगरा में ढोल नगाड़ों संग तुलसी जी को ब्याहने पहुंचे शालिग्राम. रीति रिवाज के साथ हुआ विवाह संपन्न…देखिए फोटोज
इस्कॉन मंदिर में आयोजित हुआ विवाह उत्सव
मंजीरे और मृदंग के भक्तिमय संगीत संग श्रीहरि के स्वरूप शालिग्राम जी तुलसी जी को ब्याहने इस्कॉन मंदिर पहुंचे। कमला नगर एफ ब्लॉक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से विधान विधान के साथ बारात निकली। झूमते गाते सैकड़ों बाराती (भक्त) शालिग्राम जी की बारात में शामिल हुए, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया गया। जहां विधि विधान व सभी रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।

बारात का किया भव्य स्वागत
इस्कॉन मंदिर के द्वार पहुंची बारात का भव्य स्वागत किया गया। कई भक्तों ने पहार देकर तुलसी जी का कन्यादान लिया। पंचतत्व प्रभु ने विवाह की सभी रस्मों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। भक्तों ने मंगल गीत गाए। 16 नवम्बर को प्रातः तुलसी जी की विदाई होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से इस्कॉन मंदिर, आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप दास, राहुल बंसल, नितेश अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद, कमल नयन फतेहपुरिया, आशू मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल प्रभु, ललित पाठक प्रभु, विकास बंसल आदि उपस्थित थे।