Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Whatsapp refuse to give information regarding BJP Agra president letter to Agra Police
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Whatsapp refuse to give information regarding BJP Agra president letter to Agra Police

154

आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा के महानगर और जिलाध्यक्ष बदलने का पत्र वाटस एप पर वायरल हुआ था, साइबर सेल ने पत्र वायरल करने वाले का पता लगाने के लिए वाटस एप से संपर्क किया था लेकिन वाटस एप के कार्यालय द्वारा पत्र कहां से अपलोड किया गया, यह पता करने का सिस्टम ना होने की बात कहते हुए हाथ खडे कर दिए हैं।
इसी साल 14 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के हस्ताक्षर वाला पत्र सोशल साइट पर वायरल होने लगा। इसमें महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की जगह अश्वनी वशिष्ट और जिलाध्यक्ष के पद पर श्याम भदौरिया की जगह प्रशांत पौनिया को बनाने के आदेश थे, पत्र वायरल होने के बाद खलबली मच गई।
साइबर सेल कर रही जांच
इस मामले में भाजपा नेताओं ने एसएसपी अमित पाठक से वायरल पत्र की जांच की मांग की थी, उनके निर्देश पर साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। साइबर सेल ने मेल के माध्यम से वाटस एप और फेसबुक को ईमेल भेजकर यह जानकारी मांगी थी कि यह पत्र किसके द्वारा सबसे पहले अपलोड किया गया। वाटस एप के कैलीफोर्निया स्थित कार्यालय का जवाब आ गया है, इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभी तक ऐसा कोई तरीका वाटस एप के पास नहीं है जिससे यह पता चल सके कि यह पत्र सबसे पहले किसने अपलोड किया था।
दिल्ली में सर्वर लगाने पर चल रही बात
आगरा के साइबर सेल प्रभारी अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि वाटस एप और फेसबुक पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार के स्तर से दिल्ली में सर्वर लगाने पर बात चल रही है, इसके बाद भी सोशल मीडिया पर नजर रखी जा सकेगी, साथ ही किस स्तर से पहली पोस्ट अपलोड की गई है, यह पता चल सकेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!