आगरालीक्स… आगरा के आईएसबीटी के सामने सर्विस रोड पर आज दोपहर दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत। एक कार सवार गंभीर रूप से घायल।
इनोवा कार से हुई भिड़ंत

ट्रांसपोर्ट नगर में आईएसबीटी के सामने सर्विस रोड पर दोपहर एक नीले रंग की कार तेजी से अपनी साइड जा रही थी, तभी सामने एक सफेद रंग की इनोवा कार से उसकी भिड़ंत हो गई।
इनोवा कार का चालक एयरबैग खुलने से बचा
टक्कर इतनी जोर की थी कि नीली कार में सवार युवक सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हरो गया। इनोवा कार सवार एयरबैग खुल जाने के कारण बच गया।
लोगों की भीड़ एकत्रित होने के बाद घायल को कार से बाहर निकालने के बाद रिक्शा से उपचार के लिए भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौकै पर पहुंच गई थी।