आगरालीक्स…होटल के कमरों में चल रहा था गंदा काम. कमरो से सात युवक और युवतियां पकड़े गए. नाम बदलकर होटल संचालक कर रहा था पुराना काम
आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले में शनिवार को प्रशासन ने एक होटल में रेड मारी. टीम को होटल के कमरे में से सात युवक और युवतियां मिले. होटल में गंदा काम चल रहा था. इस होटल पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी थी लेकिन होटल संचालक होटल का नाम बदलकर इसे संचालित कर रहा था. स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई.

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के हाइवे किनारे स्थित एक होटल में कई बार कार्रवाई की जा चुकी है लेकिन इस बार होटल संचालक होटल का नाम बदल कर इसे संचालित कर रहा था जबकि होटल के अंदर गंदा काम ही हो रहा था. लोगों की शिकायत पर शनिवार दोपहर को एसडीएम विवेक मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने यहां संयुक्त रूप से छापा मारा तो होटल में तलाशी के दौरान कमरों में मौजूद सात युवक और कुछ युवतियां अरेस्ट की गई हैं. प्रशासन ने युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जबकि युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया. इसके अलावा होटल में कई कमियां पाई गई हैं. होटल की जांच की जा रही है.