आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, चार घंटे अंडरपास में फंसे रहे दो शव, बमुश्किल शवों को बाहर निकाला जा सका।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह नोएडा के लिए लोहे के गार्डर से भरा ट्रक जा रहा था, आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर ट्रक अंडर पास में जा घुसा। भीषण हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक के अंदर ड्राइवर फंस गए।

चार घंटे बाद निकाले जा सके शव
सुबह जानकारी होने पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। लेकिन ट्रक अंडरपास में फंसा था, उसे बाहर निकालने में परेशानी हुई। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद ट्रक की कैबिन में फंसे दो शवों को बाहर निकाला जा सका,ये ट्रक के ड्राइवर बताए जा रहे हैं,इनके पास से मिले दस्तावेजों में नाम हरप्रीत और इंद्रजीत लुधियाना,पंजाब लिखा हुआ है।