नईदिल्लीलीक्स… आगरा के नजदीक मुरैना में आज भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज-2000 हवा में आपस में टकराकर दुर्घनाग्रस्त।

ग्वालियर एयरबेस से भरी थी उड़ान
ग्वालियर के एयरबेस से शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना के दो विमान सुखोई और मिराज-2000 ने उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है इसके बाद दोनों विमानों की हवा में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरे हैं।
मुरैना और भरतपुर में गिरे हैं विमान
इसमें एक का मलबा एमपी केमुरैना और दूसरे का राजस्थान के भरतपुर जिले में गिरने की बात कही जा रही है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कौन से फाइटर जैट कहां गिरा है।
राहत और बचाव कार्य तेज
मुरैना कलक्टर का कहना है कि दो पायलटों को बचा लिया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना की जानकारी की घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।