आगरालीक्स ..Breaking .आगरा में ज्वैलरी शोरूम से दिनदहाड़े लूट के बाद फायरिंग कर चार लोगों को घायल करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा। बदमाश के पैर में लगी गोली। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में 21 जनवरी को दिनदहाड़े लोहामंडी स्थित बोदला निवासी 50 साल के ज्वैलर नारायण अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल के ज्वैलरी शोरूम में बदमाश घुस आए थे। बदमाश चेन लूट कर भागने लगे, सामने की दुकान पर बैठे कर्मचारी ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने पैर में गोली मार दी, इसके बाद कई राउंड फायरिंग की, इसमें चार लोग घायल हो गए थे। बदमाश चेन लूट का पावर बाइक से भाग गए थे, सीसीटीवी में बाइक से भागते हुए तीन बदमाश दिखाई दिए थे। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया था, उन्हें समझा बुझाकर पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया था।
दिल्ली के गैंग ने की थी लूट
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बिचपुरी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान कार से बदमाश आया, पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सोहेल खान पुत्र असलम खान निवासी दिल्ली बताया है। इनका तीन लोगों का गिरोह है, अन्य की तलाश की जा रही है। इनके पास से दो पिस्टल बरामद की गई हैं। बदमाश ने पूछताछ में बताया कि वह ग्वालियर सहित कई जगह पहले भी लूट कर चुके हैं। लूट करने के बाद गोली चला देते हैं जिससे वे पकड़े न जाएं, लोहामंडी में भी इसी तरह से लूट के बाद फायरिंग की थी और चार लोगों के गोली लगी थी।