Monday , 20 April 2026
Home आगरा Two new case of Corona in Agra on 3rd December 2021 #agranews
आगराबिगलीक्स

Two new case of Corona in Agra on 3rd December 2021 #agranews

105

आगरालीक्स .(Agra News 3rd December)..आगरा में ओमिक्रॉन के अलर्ट के बाद दो और केस मिले, पंजाब से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि, स्पेन से आए एनआरआई सहित तीन होम आइसोलेट।

आगरा में जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। इससे आगरा में कोरोना के एक्टिव केस चार हो गए हैं। ये सभी लोग घर पर ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं, इन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

पंजाब से लौटा युवक, रेलवे स्टेशन पर लिए गए थे सैंप
यमुना पार निवासी 24 साल का युवक पंजाब में नौकरी करता है, वह 30 नवंबर को पंजाब से अपने घर लौटा। आगरा कैंट स्टेशन पर युवक के सैंपल लिए गए। जांच में कोरोना की पु​ष्टि हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।

होम आइसोलेशन में स्पेन से आए एनआरआई
इससे पहले गुरुवार रात को स्पेन से अक्टूबर में आगरा आए 55 साल के एनआरआई में कोरोना की पुष्टि हुई थी। एनआरआई शाहगंज में रह रहे हैं, वे जयपुर घूमने भी गए थे, उनका इलाज घर पर ही चल रहा है।


पीएसी के जवान के लग चुकी हैं दोनों वैक्सीन
गुरुवार को ही 38 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात जवान में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसे दोनों डोज लग चुकी है। वह परीक्षा की तैयारी करने के लिए अलीगढ़ से आगरा अपने घर आया था।
पोलैंड के नागरिक का भी चल रहा इलाज
18 नवंबर को पोलैंड से आगरा आए पोलैंड के नागरिक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उनका भी इलाज होम आइसोलेशन में घर पर ही चल रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

error: Content is protected !!