आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में यूक्रेन की युवती सहित दो की मौत हो गई, यूक्रेन की युवती सहित दो घायल हैं।
सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बल्देव के पास माइलस्टोन 123 पर स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, भीषण हादसे में स्कोर्पियों में पफंसे युवक युवती की चीख पुकार सुनकर राहगीर आ गए। उन्होंने स्कोर्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
कानपुर में समारोह से लौट रहीं थी यूक्रेन की युवतियां
दिल्ली में दुर्गापुरी निवासी वैभव (23) पुत्र रामेश्वर अपने साथी अंकित निवासी झर्झर हरियाणा और यूक्रेन की युवती वोकदाना (26) और उसकी साथी 16 वर्षीय मारिया पुत्री वरिसिवा के साथ कार से कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार को वैभव चला रहा था।
वोकदाना की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत
कार चला रहे वैभव की मौके पर ही मौत हो गई और यूक्रेन की युवती वोकदाना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल मारिया और युवक अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
10 दिसंबर को हादसे में चार की मौत
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में चार की मौत, गाडी में फंसे शवों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका, घायलों की हालत गंभीर है।
आगरा रीजन के मथुरा के सुरीर में बारातियों को लेकर जा रही बस सामने से आ रही एसयूवी कार में जा घुसी, बस और कार के बीच में बाइक आ गई, भीषण हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।
कार चालक का सिर कटा
भीषण हादसे में कार चालक का सिर कट गया, उसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
बस छोडकर भागे बराती
बस बरात लेकर जा रही थी, हादसे के बाद बराती बस से उतकर भाग गए। भीषण हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर शवों के चीथडे बिखरे पडे थे।
हादसे में हुई मौत
हादसे में कार सवार धर्मेंद्र, भाई करन, प्रवीन निवासी मगोर्रा, लोकेंद्र निवासी मोगोर्रा और बाइक सवार तालेवर निवासी नौहझील की मौत हो गई।