आगरालीक्स… आगरा में कोरोना की तीसरी लहर से राहत, लेकिन अभी भी 680 एक्टिव केस हैं, जानें किस क्षेत्र में ज्यादा केस।

आगरा में मंगलवार को कोरोना के 66 नए केस मिले हैं, जबकि 183 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 680 है, इसमें से 10 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती है और 670 मरीजों का होम आइसोलेशन में घर पर इलाज चल रहा है।
कोरोना के नए केस होने लगे कम
आगरा में कोरोना की जांच के लिए 24 घंटे में 4249 सैंपल लिए गए, इनमें से 66 की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 183 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में केस अब कम होने लगे हैं,आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में करीब 900 तक केस मिल चुके हैं। मगर, अब कोरोना के नए केसों में लगातार गिरावट आ रही है और केस कम हो रहे हैं।
कोरोना की तीसरी लहर में चार की मौत
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में चार मरीजों की मौत हुई है जबकि पहली और दूसरी लहर में कोरोना से 458 मरीजों की मौत हुई थी। तीसरी लहर में मरीजों में मामूली लक्षण मिले और संक्रमित होने के बाद लोगों की जान बच गई। केस भी कम होने लगे हैं, विशेषज्ञों का कहना है कि अब कोरोना तीसरी लहर के साथ समाप्त भी हो सकता है। अब कोरोना के अधिक केस नहीं मिलेंगी, कोरोना सामान्य वायरल फृलू की तरह से ही हो जाएगा।