आगरालीक्स…. आगरा मेें विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि इस बार की थीम यूनिवर्सल हेल्थ फॉर आॅल है। जब हम सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं तो यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि खुद स्वस्थ्य रहने के साथ अपने आस पास भी सफाई रखें। खुले में शौच ना करें, इस तमाम डिजीज की रोकथाम संभव है। वहीं, बदलते दौर में मोटापा और बाजार के जंक फूड खाने से मोटापा के साथ ही मधुमेह, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है।

स्वस्थ्य जीवनशैली जरूरी
सुबह जल्दी जगे रात का खाना खाने के बाद टहलें और खाना खाने के दो घंटे बाद सोने के लिए जाएं। घर का खाना खाएं, सलाद का अधिक इस्तेमाल करें। इस सबके साथ ही तनाव मुक्त जिंदगी जीएं, यह कैसे संभव है यह तभी संभव है जब आप अपने स्वास्थ्य और शरीर के बारे में भी सोचें। अक्सर लोग जिंदगी की भागदौड में अपने शरीर को भूल जाते हैं, खाने का कोई समय नहीं रहता है। इससे काम भी प्रभावित होता है और स्वास्थ्य खराब होता जाता है। इसलिए स्वस्थ्य रहने पर ही अच्छा काम कर सकते हैं और बेहतर जिंदगी जी सकते हैं।