आगरालीक्स..(Agra News 15th June). आगरा के लिए राहत, रेस्टोरेंट खोलने के आदेश, रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार, पढे अब से होंगू लागू।
आगरा में कोरोना के केस कम हो गए हैं, इसके साथ ही पाबंदी भी हटाई जा रही हैं। 16 जून से ताजमहल पर्यटकों के लिए खुल रहा है। साथ ही रेस्टोरेंट खोलने की भी अनुमति दी गई है।
21 जून से खुलेंगे रेस्टोरेंट
आगरा में रेस्टोरेंट 21 जून से खुल जाएंगे, रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम प्रभु एन सिंह ने 21 जून से रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे दी है। मगर, अभी रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ ही खोले जाएंगे। रेस्टोरेंट में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए उपाय करने होंगे।
रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार
अभी सप्ताह में पांच दिन बाजार सुबह सात से रात सात बजे तक खुल रहे हैं। धूप के कारण लोग शाम को घर से बाहर निकलते हैं, इससे पहले ही बाजार बंद हो रहे हैं। इससे दुकानदारों के साथ ही लोगों को भी परेशानी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डीएम प्रभु एन सिंह ने 21 जून से बाजार रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है।
फास्ट फूड कार्नर खोलने की भी अनुमति
आगरा में 21 जून से फास्ट फूड कार्नर और स्ट्रीट फूड को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। अगले सोमवार से नए आदेश लागू हो जाएंगे। बाजारों में खाने की ठेल भी दिखाई देने लगेंगे, गोलपप्पे के साथ खाने पीने की दुकान भी खुल जाएंगी।