आगरालीक्स…( Agra News 15th June)आगरा में 16 जून से ताजमहल खुल रहा है, डीएम ने आदेश जारी किए, कितने पर्यटकों को ताजमहल में मिलेगा प्रवेश।
आगरा में ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा सहित सभी स्मारक 16 जून से खुल रहे हैं। आगरा में ताजमहल को सैनेटाइज कराया गया है, इसके साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए पर्यटकों की संख्या को लेकर स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया जाना था। ( Taj Mahal open from 16th June)
एक बार में 650 से अधिक पर्यटक न हों एकत्रित
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं। 16 जून से ताजमहल सहित अन्य स्मारक खुल रहे हैं। ताजमहल में एक बार में 650 से अधिक पर्यटक एकत्रित न हों, इसका ध्यान रखा जाएगा। (650 tourist allowed at one time)

दो महीने से बंद है ताजमहल
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढने पर 16 अप्रैल को ताजमहल सहित सभी स्मारक टूरिस्ट के लिए बंद कर दिए गए थे। इसके बाद से ताजमहल बंद था। अब कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को भी 16 जून से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। (Taj Mahal open after 2 month )