आगरालीक्स…यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 5 फरवरी से. बोर्ड ने जारी की डेटशीट. जारी हुई समय सारिणी देखें…
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी है. हाईस्कूल व इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी टाइम टेबल चेक कर सकते हैं.
20 दिन में होंगी परीक्षाएं
बोर्ड की ओर से कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षाएं 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी है. इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है.
दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षाएं दो पालियों में होंगी
पहली पाली सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक
दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक



