Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा UP Election 2022 Agra : 15 Lakh women cast their vote in election #agranews
आगरापॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP Election 2022 Agra : 15 Lakh women cast their vote in election #agranews

108

आगरालीक्स…आगरा में महिलाएं तय करेंगी कौन जीतेगा चुनाव, आगरा में मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा, किस विधानसभा में कितने मतदाता बढ़े हैं, जानिये विस्तार से।

15 लाख से ज्यादा महिलाएं भी करेंगी अपने मताधिकार का प्रयोग
प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले आगरा में अंतरिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर 34,61,217 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 15,81057 महिला मतदाता हैं।


छावनी में सबसे ज्यादा तो बाह में सबसे कम बढ़े वोटर
विधानसभा स्तर पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा मतदाता 46,778 छावनी विधानसभा सीट पर बढ़े हैं। सबसे कम मतदाता बाह विधासभा सीट पर 12112 मतदाता बढ़े हैं।
जानिये शहर की किस सीट पर कितने बढ़े मतदाता
एत्मादपुर विधानसभा सीट पर वर्ष 1917 के चुनाव में 4,16,505 मतदाता थे, जो अब 44,1887 हो गए हैं। यानि 25,382 मतदाता इस सीट पर बढ़े हैं। छावनी विधासभा सीट पर 4,62,281 मतदाता हो गए हैं, जो पिछले चुनाव के मतदाताओँ से 46,778 ज्यादा है। दक्षिण विधानसभा सीट पर 3,57,76 मतदाता हो गए हैं, जो पिछले चुनाव से 17,347 ज्यादा है। उत्तर विधानसभा सीट पर अंततिरम सूची में 4,30,497 मतदाता हैं। इस सीट पर 35,115 मतदाता बढ़े हैं।
जनपद की अन्य सीटों का हाल
आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट पर 4,23,456 मतदाता वर्तमान में हुए हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 31,854 मतदाता बढ़े हैं। फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर 3,55,998 मतदाता हो गए हैं। इस सीट पर 18,814 मतदाता बढ़े हैं। खेरागढ़ विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 3,26,933 वोटर हो गए हैं, जो पिछले चुनाव के सापेक्ष 17,670 मतदाता बढ़े हैं। फतेहाबाद विधानसभा सीट के मतदाता 3,21,656 हो गए हैं। इस सीट पर पिछले चुनाव से 24,697 ज्यादा है। बाह विधानसभा सीट पर 3,32,733 मतदाता हो गए है, जो पिछले चुनाव से 12,112 ज्यादा है।
80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग भी काफी संख्या में
आगरा में 80 साल से ऊपर के बुजुर्गो की संख्या भी अच्छी खासी हो गई है।इस बार मतदाता सूची में 44,335, मतदाता 80 साल और इससे ज्यादा उम्र के हैं। यह मतदाता आगरा की कुल आबादी का एक फीसदी हैं।
डाक मतपत्र का कर सकेंगे इस्तेमाल
दिव्यांग मतदाता 17,952 हैं। इन बुजुर्ग औऱ दिव्यांग मतदाताओँ के लिए डाक मतदान की सुविधा रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!