आगरालीक्स ….आगरा में 14 जनवरी से प्रत्याशी नामांकन करेंगे और 10 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रचार से लेकर मैनेजमेंट सोशल मीडिया पर होगा। भाजपा, सपा रालोद गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। अभी बसपा और आप ने ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
आगरा में पहले चरण में चुनाव है। आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में 14 से 21 जनवरी तक नामांकन होगा। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए करीब 20 दिन मिलेंगे, 10 फरवरी को मतदान होना है। 20 दिन में अपने क्षेत्र के दो लाख मतदाताओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया ही एक साधन है। ऐसे में टिकट लेने के प्रयास में जुटे हुए प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया मैनेजमेंट शुरू कर दिया है।

बसपा और आप ने ही घोषित किए प्रत्याशी
आगरा में अभी तक बसपा और आप ने ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। बसपा ने आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं लेकिन इन्हें विभानसभा प्रभारी के रूप में घोषित किया गया है। जबकि आप छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सभी की नजर भाजपा और सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशियेां पर हैं, इनके नाम की घोषणा नामांकन की प्रक्रिया के बीच में संभव है। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द हो सकती है।