आगरालीक्स ….आगरा की नौ सीटों सहित यूपी की 403 विधानसभा सीटों के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 10 मार्च को मतगणना है, आज छठवें चरण का मतदान शुरू हो गया है।

यूपी में सात चरणों में मतदान हो रहा है। पांच चरण का मतदान हो चुका है और छठवें चरण में पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस बार पांच चरणों में मतदान फीसद कम रहा है, छठवें चरण में मतदान फीसद बढ़ाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया है।
सात मार्च को अंतिम चरण
यूपी चुनाव 2022 का सात मार्च को अंतिम चरण का मतदान होगा। इसके साथ ही सभी सीटों पर मतदान हो जाएगा। यूपी में सबसे लंबा चुनाव हुआ है, यहां सीटों भी अधिक हैं। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में एक दिन में ही मतदान हुआ है।
10 मार्च को मतगणना
आगरा की नौ सीटों सहित यूपी की सभी 403 सीटों के साथ ही पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की सभी सीटों के लिए 10 मार्च को मतगणना होगी। दोपहर बाद नतीजे आने लग जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।