आगरालीक्स…(12 January 2022 Agra News) आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने दिया इस्तीफा. राजभवन में इस्तीफा हुआ स्वीकार…जानिए वजह
आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजभवन ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है. प्रो. अशोक मित्तल पर अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया था. प्रो. मित्तल पर लगे आरोपों के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनी. कमेटी ने सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की. लेकनि कुलपति प्रो. मित्तल कमेटी के सभी सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राजभवन में दाखिल कर दी.

इस पर आने वाले फैसले का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था. दो दिन पहले कुलपति प्रो. मित्तल को राजभवन भी बुलाया गया जिसके बाद आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजभवन ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति का भार संभालेंगे.