Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ UP Election Agra 2022: BJP flag has been hoisted in North Assembly seat for 36 years, still will get tough challenge#agranews
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP Election Agra 2022: BJP flag has been hoisted in North Assembly seat for 36 years, still will get tough challenge#agranews

134

आगरालीक्स…( ग्राउंड जीरो रिपोर्ट)। आगरा की उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम 36 साल से लगातार फहरा रहा है। भाजपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर किसी भी दल के लिए भाजपा को कड़ी चुनौती देना आसान नहीं रहा है। आगामी चुनाव में भाजपा एक बार फिर विपक्षी दलों को चुनौती देती नजर आ सकती है।

उपचुनाव में जीते खंडेलवाल

वैश्य बाहुल्य आगरा की उत्तर विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधायक हैं। वह भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद वर्ष 2019 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को पराजित कर जीते थे। करीब चार लाख मतदाताओं वाली इस सीट के उपचुनाव में पुरुषोत्तम खंडेलवाल को 1,05,762 वोट मिले थे। सूरज शर्मा दूसरे नंबर पर रहे थे।

वर्ष 2017 में उत्‍तर विधानसभा सीट के चुनाव में भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग को 1,35,120 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बसपा के ज्ञानेंद्र गौतम को 48,800 वोट मिले थे। जगन प्रसाद ने अपने बसपा के ज्ञानेंद्र गौतम को 86320 मत से पराजित किया था।

भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग ने लगाया था जीत का चौका

भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग ने जीत का चौका लगाया था। वह वर्ष 2002, 2007, 2012 औऱ 2017 में लगातार विजयी रहे। उन्होंने इस दौरान क्रमशः कांग्रेस के गोविंद अग्रवाल, बसपा के शिव प्रकाश शौकी भाई, राजेश अग्रवाल औऱ ज्ञानेंद्र गौतम को शिकस्त दी।

भाजपा के सत्यप्रकाश विकल पांच बार जीते

उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा के दबदबे का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जगन प्रसाद गर्ग से पहले सत्यप्रकाश विकल भी पांच बार विधायक रहे। उन्होंने वर्ष 1985, 1989, 1991, 1993, 1996 के चुनाव में लगातार जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशियों को क्रमशः सतीश चंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश जिंदल और बांकेबिहारी अग्रवाल को शिकस्त दी।

कांग्रेस से ओपी जिंदल व कालरा ने की जीत हासिल

वर्ष 1977 के चुनाव में कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार कालरा जनता पार्टी के डा. प्रकाश नारायण गुप्ता को और वर्ष 1980 में कांग्रेस के ओमप्रकाश जिंदल भाजपा के सत्यप्रकाश विकल को हराकर विजयी हुए थे।

उत्तर विधानसभा सीट से कौन कब जीता

वर्ष 2019  पुरुषोत्तम खंडेलवाल  भाजपा उपचुनाव

वर्ष 2017  जगन प्रसाद गर्ग    भाजपा

वर्ष 2012  जगन प्रसाद गर्ग    भाजपा

वर्ष 2007  जगन प्रसाद गर्ग    भाजपा

वर्ष 2002  जगन प्रसाद गर्ग    भाजपा

वर्ष 1996 सत्यप्रकाश विकल   भाजपा

वर्ष 1993 सत्यप्रकाश विकल   भाजपा

वर्ष 1991 सत्यप्रकाश विकल   भाजपा

वर्ष 1989 सत्यप्रकाश विकल   भाजपा

वर्ष 1985 सत्यप्रकाश विकल   भाजपा

वर्ष 1980 ओमप्रकाश जिंदल   कांग्रेस

वर्ष 1977 सुरेंद्र कुमार कालरा  जनता पार्टी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!