आगरालीक्स… खरमास 14 मार्च से एक माह तक लग रहा है। सभी शुभ कार्य रुक जाएंगे। अप्रैल में शुभ मुहूर्त कौन से हैं। विस्तृत जानकारी
भगवान सूर्य औऱ श्री हरि विष्णु की आराधना
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान, गुरू रत्न भंडार के ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है। इस वर्ष 14 मार्च सोमवार को खरमास लग रहा है, जो एक माह तक रहेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। खरमास के समय भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की आराधना करनी चाहिए।
खरमास लगने का समय
खरमास 14 मार्च 2022 को लगेगा। रात्रि 12 बजकर 15 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
खरमास समाप्ति का समय
इस वर्ष खरमास, संवत् 2078 फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी दिन सोमवार 14 मार्च 2022 से संवत् 2079 चैत्र शुक्ल पक्ष तेरस 14 अप्रैल 2022 की सुबह 08:40 तक है, जो एक माह के लिए रहेगा। 14 अप्रैल से विवाह, मुंडन, हवन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
वर्ष 2022 में विवाह के मुहूर्त
अप्रैल: चौथे माह में विवाह के लिए 7 शुभ मुहूर्त है।,19,20,21,22,23,24,,27
मई: इस माह में शादी के लिए कुल 12 मुहूर्त हैं। 02,3, 4, 9, 10,12, 18,20, 21, 24,26 ,27,मई
जून: जून में विवाह के लिए विवाह के 12 मुहूर्त है01,5,6,8,10,11,14,17,20,21,22,23
जुलाई – जुलाई माह में विवाह के लिए 05 शुभ मुहूर्त 03,6,7,8,9.
नवंबर: साल के 11वें माह में विवाह के केवल 01 मुहूर्त हैं। 28
दिसंबर: साल 2022 के आखिरी माह में विवाह के 6 मुहूर्त हैं। 2,3,4, 7, 8, 9,
खरमास में क्या न करें
खरमास में गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नए बिजनेस का प्रारंभ, शादी, सगाई, वधू प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
इस बार खरमास में नवरात्र
-इस बार नवरात्रि का प्रारंभ खरमास में हो रहा है। चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। खरमास मीन की संक्रांति 14 अप्रैल 2022 को सुबह 08:40 तक रहेगी इसी बीच में चैत्र नवरात्रि पूजा पाठ कलश स्थापना सुबह से ही प्रारंभ हो जाएंगे इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ होगी। चैत्र नवमी 10 अप्रैल रविवार को होगी
।