आगरालीक्स… आगरा सहित प्रदेश में भाजपा से कौन होगा मेयर व पार्षद पद का प्रत्याशी?, हर वर्ग से तीन-तीन लोगों के नामों का पैनल हो रहा है तैयार।

निकाय चुनाव को भाजपा की तैयारी तेज
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का कार्य प्रदेश भाजपा ने तेज कर दिया है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के साथ ही इनके वार्डों से प्रत्याशियों के नामों के पैनल तैयार किए जा रहे हैं। हर वर्ग से तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है, ताकि जैसे ही आरक्षण सूची जारी हो संबंधित वर्ग के पैनल से प्रत्याशी का नाम फाइनल किया जा सके।
नगर पालिका व नगर पंचायतों पर भी निगाह
निकायों के चुनाव की तैयारियों में प्रदेश भाजपा पिछले तीन-चार माह से काम कर रही है। 18 नगर निगमों के प्रभारी प्रदेश सरकार के मंत्री पहले ही बनाये जा चुके हैं। नगर पालिका परिषदों के साथ ही नगर पंचायतों के भी अलग-अलग प्रभारी बनाए जा चुके हैं। निकाय चुनाव के लिए हर जिले में जिला संयोजक व सह संयोजक भी लगाए गए हैं।
प्रदेश टीम के भाजपा जिला टीमों को जिम्मेदारी
प्रदेश टीम के साथ ही क्षेत्र व भाजपा जिला की टीमों को इसके लिए अहम जिम्मेदारी दी जा चुकी है। मेयर से लेकर वार्ड सदस्य तक का तैयार हो रहा पैनल आरक्षण सूची जब भी आए भाजपा उससे पहले हर वर्ग से तीन संभावित प्रत्याशियों के पैनल पर काम कर रही है।
पार्षद से लेकर वार्ड सदस्य तक का पैनल
नगर निगमों के मेयर, नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष के साथ ही वार्ड सदस्यों के प्रत्याशियों के नामों की संभावित सूची पर काम किया जा रहा है, जो लगभग अंतिम चरण में है।