आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में दवा कैसे मिलेगी, इसकी व्यवस्था कर दी गई है। अब दवा के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पडेगा।
औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि मेडिकल स्टोर सम दिवस यानी 26, 28, 30 मार्च, अप्रैल में 2,4,6,8,10,12,14 को खुलेंगी। मेडिकल स्टोर के खुलने का समय दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक रहेगा। मेडिकल स्टोर का आधा शटर खुला रहेगा, मेडिकल स्टोर के शटर पर फोन नंबर लिखा जाएगा, जिससे लोग फोन कर दवा अपने घर पर मंगा सकें। दवा की दुकान पर दो लोग ही होंगे, एक व्यक्ति स्कूटर के साथ होगा, जिससे वह दवा की सप्लाई घर तक कर सके। यह व्यवस्था 26 मार्च से शुरू हो जाएगी।
विषम दिनों में खुलेंगी थोक की दवा की दुकान
फव्वारा स्थित थोक की दवा की दुकान विषय दिवस यानी 27, 29 और 31 मार्च को खुलेगी। अप्रैल में 1,3,5,7,9,11,13 अप्रैल को खुलेगी। दुकानें 12 से तीन बजे तक खुलेंगी, आधा शटर खुला रहेगा, शटर पर फोन नंबर लिखा जाएगा, जिससे लोग फोन कर दवा अपने घर पर मंगा सकें। दवा की दुकान पर दो लोग ही होंगे, एक व्यक्ति स्कूटर के साथ होगा, जिससे वह दवा की सप्लाई घर तक कर सके। यह व्यवस्था 26 मार्च से शुरू हो जाएगी। यह व्यवस्था 27 मार्च से शुरू होगी।
हॉस्पिटल में खुले रहेंगे मेडिकल स्टोर
हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, जिससे भर्ती मरीजों को दवा मिल सके।
एमआरपी से अधिक रेट में दवा की बिक्री पर होगी कार्रवाई
कोई भी व्यक्ति एमआरपी से अधिक रेट में दवा की बिक्री नहीं कर सकेगा, ऐसा करता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए फोन पर शिकायत कर सकते हैं।
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083
औषधि निरीक्षक जुनाब अली 9410639172
आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए
हेल्प लाइन नंबर 108, 102
मेडिकल कंट्रोल रूम, विशेषज्ञ चिकित्सक, मोबाइल मेडिकल यूनिट, पैथोलॉजी के लिए नोडल अधिकारी डॉ रवि मोहन पचौरी, अध्यक्ष आइएमए 9837244600, डॉ संजय चतुर्वेदी सचिव आइएमए 9412261575
एंबुलेंस सेवा नोडल अधिकारी राजीव कुमार परियोजना निदेशक 108 सेवा 9410209818
दवा आपूर्ति व्यवस्था नोडल अधिकारी औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083
औषधि निरीक्षक जुनाब अली 9410639172
ओम प्रकाश अध्यक्ष आगरा फार्मा 929618570
आशीष शर्मा अध्यक्ष महानगर केमिस्ट एसोसिएशन 9837279162
आपातकालीन पास वाहन पास व्यवस्था रमेश चंद्र अपर जिला मजिस्ट्रेट 9454417580