आगरालीक्स ..आगरा की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में आखिरी कॉल की रिकॉर्डिंग मिल गई है, दोस्ती में शक, बाहर खडा हूं, कहां हो योगिता.
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग से एमएस कर रही डॉ योगिता गौतम की 18 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, बुधवार को शव डौकी में मिला, इस मामले में उरई में मेडिकल अधिकारी, एमबीबीएस में डॉ योगिता का सीनियर रहा कानपुर निवासी डॉ विवेक तिवारी को जेल भेज दिया है। सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा का मीडिया से कहना है कि विवेक के पास दो मोबाइल हैं। एक आइफोन और दूसरा रेडमी का है। कुछ रिकार्डिंग रेडमी वाले में मिली हैं। अब दोनों मोबाइल सील कर दिए गए हैं। इनका डाटा डिलीट है। रिकवरी के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
30 सेकेंड की अंतिम कॉल
डॉ विवेक तिवारी ने 18 अगस्त को रात 7.32 बजे डॉ योगिता के मोबाइल नंबर पर बात की,
विवेक योगिता से कह रहा है कि मैं बाहर खड़ा हूं, कहां हो योगिता। योगिता कहती है कि मैं ऊपर हूं। इसके बाद विवेक कहता है कि जल्दी आओ। वह ठीक है कहती हैं, इसके बाद कॉल कट जाती है।
डॉ योगिता और विवेक के बीच हुई मोबाइल पर बात की पुरानी रिकॉर्डिंग
विवेक के मोबाइल से एक और कॉल रिकॉर्डिंग मिली है, इसमें विवेक कहता है कि तुम्हारा नंबर तीन घंटे से कहां बिजी था, योगिता कहती है कि वह पापा से बात कर रही थी। इस पर आरोपित आश्चर्य जताता हुआ कहता है कि अच्छा तीन घंटे तक तक पापा से बात कर रही थीं। योगिता ने कहा कि पहले वॉयस कॉल? की थी। इसके बाद वीडियो कॉल, करने लगी। विवेक ने कहा कि पापा से दो घंटे तक वीडियो कॉल, योगिता ने हां कहा और फोन कट गया, पुलिस को आशंका है कि दोनों के बीच में शक भी था, यह अप्रैल के बाद बढता चला गया।