आगरालीक्स ..आगरा का 22 अगस्त का प्रेस रिव्यू, आगरा में 55 घंटे का वीकेंड लॉक डाउन में सख्ती, होगी वीडियोग्राफी, बेवजह ना निकलें बाहर
आगरा में 22 अगस्त को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, कोरोना में बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनाव कराने के लिए निर्देश जारी, नामांकन आनलाइन होगा और संक्रमित अंतिम घंटे में वोट डाल सकेंगे। एक बूथ पर अधिकतम एक हजार मतदाता, घर घर प्रचार में केवल पांच लोग शामिल, बिहार में अक्टूबर नवंबर में चुनाव संभव। अमर सिंह के निधन से रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 11 सितंबर तक। नए चुनाव आयुक्त होंगे पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार,
मेरठ में एनसीईआरटी की 35 करोड की फर्जी पुस्तकें बरामद, 16 आरोपी अरेस्ट, हैदराबाद के जल विद्युत संयंत्र में आग, 5 इंजीनियर सहित नौ की मौत, अनिल अंबानी के खिलाफ बैंक का 1200 करोड का कर्ज न चुकाने पर दिवालिया प्रक्रिया चलाने के लिए मिली मंजूरी, आगरा सहित 11 जिलों में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को देखने के लिए होगा सीरो सर्वे, कंपनियों को सुहा रही वर्क फ्रॉम होम संस्क्रति, जेईई मेन और नीट तय समय पर होंगे,मास्क और ग्लब्स अनिवार्य, अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण। सीबीआई ने शुरू की सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच।
अमर उजाला ..डॉ योगिता हत्याकांड, कार से खून के धब्बे मिटाने के लिए आरोपी ने कार को दो बार धोया, फोन पर धमकाता था विवेक, चार आडियो क्लिक मिलीं,
आज घर घर बिराजेंगे मंगलमूर्ति, गणेश चतुर्थी पर पंडाल सजाने पर रोक
बस हाईजैक मामला, ढाबे पर बस खडी कर बीहड में छिप गए थे बदमाश
दैनिक जागरण ..कोरोना से एक और मौत, एक ही परिवार के कई सदस्य सहित कोरोना के 24 नए केस, 2445 पहुंची संख्या
डॉ योगिता गौतम हत्या मामले में हत्यारोपी शातिर डॉ विवेक के मोबाइल की रिकॉर्डिंग मिली, कहा तीन घंटे किससे कर रहीं थी बात
देह व्यापार की सरगना का साथी होटल संचालक नितिन अरेस्ट
हिंदुस्तान ..डॉ योगिता गौतम हत्या के मामले में नम आंखों से भाई ने दी बहन को मुखाग्नि
कैलाशपुरी में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड, दो को गोली लगी
एसएन में पर्चा बनाने में लग रहा एक घंटा, गुस्से में तीमारदार
कोरोना संक्रमण के चलते तहसील के वकील 31 तक नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/