आगरालीक्स…Agra News: यूपीपीएससी के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है, आगरा में तीन बेटियों ने लहराया परचम, 35 वीं रैंक। (UPPSC 2024 Result: Three woman candidate from Agra selected)
उत्तर प्रदेया लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीएससी) 2024 का 29 मार्च यानी रविवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया। पहले स्थान पर नेहा पांचाल रहीं हैं, दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह हैं।
पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, 24 प्रकार के 947 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में से 60 पदों के लिए केवल लिखित परीक्षा के आधार पर परिणाम जारी किया गया है। इसमें से 258 का चयन नायब तहसीलदार, 196 का असिस्टैंड कमिश्नर कमर्शिलय टैक्स, 142 वाणिज्य कर अधिकारी, 72 खंड विकास अधिकारी, 72 डिप्टी जेलर, 40 सब रजिस्ट्रार, 23 कार्याधिकारी, 22 कोषाधिकारी, लेखाधिकारी, 16 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, 18 सहायक आयुक्त उद्योग, जिला कमांडेंट होमगार्डस के दो, जेल अधीक्षक कारागार के एक पद के लिए चयन हुआ है।
आगरा की जैस्मिन वर्मा की 35 वीं रैंक
यूपीपीएससी के परिणाम में आगरा की जैस्मिन वर्मा की 35 वीं रैंक आई है, बेलनगंज की रहने वाली वैष्णवी शर्मा ने 57 वीं और दयालबाग की रहने वाली हिमिका ने 180 वीं रैंक प्राप्त की है।