लखनऊलीक्स… उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ में एक और बदमाश उस्मान चौधरी को मार गिराया। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद की भी तलाश।

उस्मान ने ही चलाई थी पहली गोली
प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर भी कर दिया है। उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी एनकाउंटर में मारा गया है। उस्मान को घायल अस्वस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
अरबाज को भी मार चुकी है पुलिस, असद की तलाश
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस इससे पहले भी एक एनकाउंटर कर चुकी है, जिसमें पुलिस ने अतीक अहमद के करीबी अरबाज को मार गिराया था। पुलिस माफिया अतीक अहमद के एक बेटे असद को भी इस हत्याकांड में तलाश रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वह नेपाल भाग गया है।
हत्या में प्रयुक्त कार अरबाज चला रहा था
पुलिस को जानकारी मिली है कि उमेश पाल की हत्या में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था।
एक-एक अपराधी को सजाः डिप्टी सीएम
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पुलिस एसटीएफ लगातार लगी हुई है, कल की घटना जो हुई है, उसमें पुलिस पर हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। एक-एक अपराधी को सज़ा मिलेगी यही हमारी प्रतिबद्धता है।