
महिला कारोबारी का संजय प्लेस में जूतों का शोरूम है। वह रविवार शाम को शोरूम से घर एक्टिवा से घर लौट रही थी। जीआईसी ग्राउंड के पास बाइक सवार युवकों ने उन पर पफायरिंग कर दी। गोली उनकी गर्दन के पास से निकली, फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। इसी बीच बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। महिला कारोबारी को लेकर अस्पताल ले गए, उनके घर पर सूचना दी गई। फायरिंग की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गए। महिला कारोबारी से पूछताछ की जा रही है, आखिर फायरिंग कर भागने वाले युवक कौन है।
Leave a comment