Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: 19-year-old Sonam Malik defeated Olympian medalist Sakshi Malik by 7-5# agra news
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

Video: 19-year-old Sonam Malik defeated Olympian medalist Sakshi Malik by 7-5# agra news

202

आगरालीक्स…बड़ा उलटफेर. 19 साल की सोनम मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को 7-5 से दी मात… आगरा में शुरू हुई 23 वीं वूमेन सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में…

आगरा में शुरू हुई 23वीं वूमेन सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में पहले दिन ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला. हरियाणा की उभरती 19 वर्षीय महिला पहलवान सोनम मलिक ने वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को एक रोमांचक मुकाबले में 7-5 से मात दे दी.

62 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए हरियाणा के 19 वर्षीय सोनम मलिक ने आगरा में होली लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक तेज-तर्रार बाउट में अपनी सीनियर के खिलाफ शानदार खेल दिखाया. सोनम की इस जीत पर कोच अजमेल मलिक ने कहा कि सोनम एक हमले के लिए पहले जाती थी लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए कई खुलासे छोड़ देती थी. इसलिए हमने तय किया कि इस बार हम हमला करेंगे. उन्होंने कहा कि साक्षी के खिलाफ सोनम चुनौती के लिए तैयार थी. लेकिन साक्षी एक अनुभवी पहलवान हैं और इसलिए हमें ऐसी योजना की जरूरत थी.

आगरा के मनोरमा इंस्टीटूट, लडामदा में 23 वीं वूमेंन्स सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप 2020 का शनिवार सुबह शुभारंभ हुआ. सर्दी में खिलखिलाती धूप के बीच ओलंपिक की पहली पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक के मैच को देखने के लिए भीड लगी रहीं.
विजेताओं का होगा ओलंपिक के लिए चयन
23 वीं वूमेंन्स सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप 2020 के विजेताओं को ओलंपिक के लिए चुनी जाने वाली टीम के कैंप में शामिल किया जाएगा. कैंप से ओलंपिक के लिए महिला पहलवानों का सलेक्शन होगा. इस बार चैंपियनशिप कोरोना संक्रमण के चलते देरी से हो रही है. मेन्स चैंपियनशिप हो चुकी है.

राज्यपाल ने किया चैंपियनशिप का शुभारंभ
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मनोरमा इंस्टीटूटए लडामदा में 23 वीं वूमेंन्स सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप 2020 का शुभारंभ किया. सांसद एसपी सिंह बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!