आगरालीक्स ….आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 33 नए केस आए हैं। कोरोना के हॉट एरिया को सील कर दिया है, पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 228 की रिपोर्ट आनी है।
आगरा में तीन और चार अप्रैल को कोरोना के 24 घंटे में 33 नए केस आए हैं, इसमें से अधिकांश जमाती हैं, इन्हें दिल्ली में तब्लीगी मरकज जमात में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आगरा की मस्जिदों से पकडा गया था। 118 जमाती में से कुछ के सैंपल 1 अप्रैल को कई के सैंपल 2 अप्रैल को भेजे गए। इनकी रिपोर्ट चार अप्रैल को आ गई। अधिकांश जमाती कोरोना संक्रमित हैं, ये मस्जिद में रह रहे थे। इन मस्जिदों के आस पास के एरिया को सील कर दिया है। सैनेटाइज कराया जा रहा है। लोगों को घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा गया है, इनके संपर्क में आने वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनका बेटा मेदांता में भर्ती
दो अप्रैल को हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके सर्जन डॉक्टर बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनका इलाज मेदांता में चल रहा है, डॉक्टर वेंटीलेटर पर हैं। उनके परिजन के साथ ही हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और तीमारदारों के भी सैंपल लिए गए हैं।
228 की आनी है रिपोर्ट
तीन अप्रैल को आगरा से 228 सैंपल भेजे गए थे, इनकी रिपोर्ट अभी आनी है, चार अप्रैल को भी सैंपल लिए जाएंगे।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 45 और दो मेदांता में भर्ती हैं इस तरह 47
मार्च में आए केस 12, आठ हो चुके हैं ठीक
3 मार्च जूता कारोबारी सहित पांच परिजन कोरोना संक्रमित
आठ मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
26 मार्च बाईपोस रोड स्थित हॉस्पिटल संचालक का 21 मार्च को अमेरिका से लौटा 21 साल का बेटा कोरोना संक्रमित
27 मार्च खंदारी स्थित आटोमोबाइल कारोबारी की 17 मार्च को लंदन से लौटी बेटी कोरोना संक्रमित
29 मार्च 17 मार्च को इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का 17 साल का बेटा कोरोना संक्रमित
31 मार्च बेटे के बाद हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित
अप्रैल में आए केस 35, 33 की जांच आगरा में हुई
2 अप्रैल अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनका डॉक्टर बेटा कोरोना संक्रमित
3 अप्रैल दिल्ली से आए तब्लीगी जमात के सात जमाती सहित आठ
4 अप्रैल दिल्ली से आए अधिकांश तब्लीगी जमात के जमाती सहित 25