आगरालीक्स.. आगरा के एक डॉक्टर ने युवक की हत्या के लिए शार्प शूटर को सुपारी दी, डॉक्टर की डॉक्टर पत्नी के युवक से दोस्ती हो गई, इस आशंका पर डॉक्टर ने युवक को रास्ते से हटाने के लिए शॉर्प शूटर को पांच लाख रुपये में सुपारी दे दी। युवक की की हत्या से पहले पुलिस ने डॉ अनुभव अग्रवाल और शार्प शूटर सहित चार को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के बाग फरजाना क्षेत्र की एक बडी डॉक्टर फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभव अग्रवाल की डॉक्टर पत्नी स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत हैं। छह महीने से वे खंदारी क्षेत्र की एक बडी जिम में जाने लगीं, जिम में ज्यादा देर तक रहने और मोबाइल पर युवक से संपर्क रखने पर डॉक्टर अनुभव को शक होने लगा।
5 लाख में दी सुपारी
डॉ अनुभव अग्रवाल को शक था कि उनकी डॉक्टर पत्नी की युवक से दोस्ती है । शनिवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ अनुभव अग्रवाल ने अपने ड्राइवर की मदद से युवक की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी। शॉर्प शूटर पचोखरा निवासी सतवीर को डॉ अनुभव ने पांच लाख देने थे , जिससे वह युवक की की हत्या कर दे।
डॉक्टर सहित चार अरेस्ट
पुलिस ने युवक की की हत्या से पहले सुपारी देने के आरोप में डॉ अनुभव अग्रवाल, शार्प शूटर सतवीर, ड्राइवर दीपक और रजत को अरेस्ट किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में युवक की से भी पूछताछ की जा रही है।
डॉक्टर अनुभव और उसकी डॉक्टर पत्नी के बीच होने लगा झगडा
युवक को लेकर डॉ अनुभव और उसकी डॉक्टर पत्नी के बीच झगडा होने लगा, डॉक्टर अनुभव ने शिकायत घरवालों से भी की।
