आगरालीक्स…आगरा के डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ और अनुभव कुलश्रेष्ठ ने फ्री हैल्थ कैम्प में देखे मरीज. निशुल्क दवाइयां और जांचें भी की गईं…
आज डॉक्टर अतुल कुलश्रेष्ठ और डॉक्टर अनुभव कुलश्रेष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ द्वारा एनएमएल क्लिनिक करकुंज चौराहा के पास आवास विकास सेक्टर-11 पर निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया. इसमें 100 से 150 पेसेंट को देखा गया और उनको निशुल्क दवाइयां, ब्लड प्रेशर जांच, ब्लड शुगर जांच और BMD मशीन द्वारा निशुल्क जांच की गई. इसके अलावा x-ray और ब्लड संबंधी रिपोर्ट पर 50% डिस्काउंट में किया गया. इसमें पार्षद निरंजन सिंह टेम मौजूद रहे.