आगरालीक्स…आगरा में अमेरिकी पर्यटक से बस कंडक्टर ने किया दुर्व्यवहार, कंडक्टर पर मुकदमा दर्ज कर पर्यटन पुलिस ने दिखाया ताजमहल…
आगरा में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ 10 रुपये के लिए दुर्व्यवहार करने वाले बस कंडक्टर के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. वहीं पुलिस ने महिला पर्यटक और उनके ग्रुप को ताजमहल दिखाया है. अमेरिकी महिला पर्यटक ने पुलिस को इसके लिए आभार जताया है और कहा कि वह खूबसूरत यादें लेकर यहां से जा रही हैं.
अमेरिका की रहने वाली डेनिस विलियम्स अपने फ्रेंड्स के साथ बुधवार शाम को फतेहपुर सीकरी देखने के लिए पहुंची थी. गुलिस्तां कॉम्पलेक्स से स्मारक जाने के लिए वह सीएनजी बस में बैठ गईं. एडीए द्वारा संचालित इस सीएनजी बस के कंडक्टर को पर्यटक ने 100 रुपये देकर 10 रुपये वापस मांगे. पार्किंग से स्मारक तक सीएनजी बस का दोनेां तरफ का किराया 30 रुपये प्रति व्यक्ति है. लकिन बस कंडक्टर ने खुले पैसे देने को कहा. इस पर पर्यटकों ने खुले पैसे न होने की बात कही तो कंडक्टर ने आनलाइन पेमेंट करने को कहा.
आनलाइन पेमेंट में पर्यटक ने असमर्थता जताई तो बस कंडक्टर ने पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार किया. खुले पैसे नहीं देने पर वापस जाने को कहा. पर्यटकों के साथ मौजूद गाइड शाकिर ने जब इस पर आपत्ति जताई तो कंडक्टर अलीम ने उनके साथ गाली गलौज कर दी. किसी तरह खुले पैसे की व्यवस्था कर पर्यटकों के लिए बस के टिकट की व्यवस्था की गई.
इस मामले के सामने आने के बाद पर्यटन पुलिस ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आज पर्यटन पुलिस ने अमेरिकी महिला पर्यटक को ताजमहल का दीदार किया. उन्होंने ताजमहल को जमकर देखा और खूब सारे फोटो भी लिए. अमेरिकी महिला पर्यटक ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि वह यहां से खूबसूरत यादें लेकर वापस जा रही हैं.
अमेरिकी महिला पर्यटक डेनिस विलियम्स अपने दो मित्रों के साथ बुधवार शाम 4:30 बजे फतेहपुर सीकरी पहुंची थीं। गुलिस्तां कॉम्प्लेक्स से स्मारक तक जाने के लिए वह सीएनजी बस में बैठ गईं। सीएनजी बस एडीए द्वारा आउटसोर्सिंग पर संचालित की जा रही हैं। बस कंडक्टर को 100 रुपये देकर उन्होंने 10 रुपये वापस मांगे। पार्किंग से स्मारक तक सीएनजी बस का दोनों तरफ का किराया 30 रुपये प्रति व्यक्ति है। कंडक्टर ने खुले पैसे देने को कहा। पर्यटकों ने खुले पैसे नहीं होने की बात कही तो कंडक्टर ने ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा।
बस कंडक्टर ने पर्यटक से किया दुर्व्यवहार
ऑनलाइन पेमेंट में पर्यटक द्वारा असमर्थता जताए जाने पर कंडक्टर ने पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार किया। खुले पैसे नहीं होने पर वापस जाने को कहा। गाइड शाकिर ने बताया कि जब उन्होंने आपत्ति जताई तो कंडक्टर अलीम उनसे गाली-गलौज करने लगा। किसी तरह उन्होंने खुले पैसे की व्यवस्था कर पर्यटकों के लिए बस के टिकट की व्यवस्था की।