आगरालीक्स…एक बारिश ने आगरा का मौसम बदला. सुबह और रात होने लगी सर्दी. 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान..जानें मौसम का अपडेट
दो दिन पहले आगरा में हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है. अब तक जहां दिन में निकल रही धूप लोगों के पसीने निकाल रही थी वहीं अब बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है. दोपहर के समय में भी पंखे की हवा अब ठंडी लग रही है. सुबह और शाम को सर्दी का अच्छा खास अहसास शुरू हो गया है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान जहां 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिन से तेजी से गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में तो बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है लेकिन न्यूनतम तापमान फिलहाल 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded on 18/10/23) 31.9
Departure from Normal(oC) -3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/10/23) 17.2
Departure from Normal(oC) -1