आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक घटना. मासूम बच्चे को लेकर मालगाड़ी के आगे कूदी महिला. छिटककर बच्चा दूर गिरा. महिला के उड़े चीथड़े, बच्चा घायल…
आगरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. इरातदनगर थाना क्षेत्र के हरीनगर गेट के पास एक महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर मालगाड़ी ट्रेन के आगे कूद गई. लेकिन धक्का लगते ही बच्चा महिला के हाथ से छिटककर दूर जा गिरा जबकि महिला की ट्रेन से कटकर चीथड़े उड़ गए. हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
महिला की शिनाख्त हो गई है. उसका नाम मंजू पत्नी जितेंद्र है. वह सेवला की रहने वाली थी. महिला के घायल बेटे की उम्र डेढ़ साल है. पुलिस ने परिजनेां को सूचना दी है. पति जितेंद्र के अनुसार मृतका मंजू मानसिक स्वास्थ्य नहीं थी. वह घर से बिना बताए निकल गई थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे.