Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Video News: Chemical businessman murdered after robbery in broad daylight in Agra. wife injured…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: Chemical businessman murdered after robbery in broad daylight in Agra. wife injured…#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े लूटपाट के बाद केमिकल कारोबारी की हत्या. पत्नी गंभीर घायल. वारदात की पूरी खबर पढ़ें…देखें वीडियो

आगरा की विजय नगर कॉलोनी में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार दिनदहाड़े केमिकल कारोबारी के घर पर चार साल से काम कर रहा कर्मचारी अपने तीन चार साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। उसने घर में घुसने के बाद मारपीट कर दी। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग भी आ गए, कर्मचारी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

ये है पूरी घटना
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे कारोबारी के घर में घुसकर चार साल से काम कर रहे कर्मचारी द्वारा मारपीट करने की सूचना मिली थी, कारोबारी और उनकी पत्नी को भर्ती कराया गया। इसमें कारोबारी दिलीप गुप्ता की मौत हो गई, उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। कर्मचारी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। नौकर करीब चार साल से उनके यहां काम कर रहा था. वह जब यहां पहुंचा तो उसके साथ तीन लोग और थे. उन्होंने घर में घुसकर दिलीप गुप्ता और उनकी पत्नी के साथ पहले मारपीट की और फिर चारों ने घर में लूटपाट करना शुरू कर दिया. दिलीप गुप्ता ने जब इसका विरोध किया तो चारों ने फिर से दोनों को पीटना शुरू कर दिया.

सिर में लगी भारी वस्तु
इसी बीच बदमाशों ने दिलीप के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए इसके बाद बदमाशों ने दोनों को बांध दिया और लूटपाट करके भाग गए. दिलीप के घर से आ रही चीखों को सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो देखा दिलीप गुप्ता और उनकी पत्नी घायल अवस्था में बंधे हुए थे. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दिलीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया. उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है. मृतक के बेटे ने तहरीर दी है. लूटपाट के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए हैं. पुलिस आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी से जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!