आगरालीक्स…(Video) आगरा में एक युवती ने सुसाइड का वीडियो किया अपलोड, देखते ही लोकेशन पर पहुंची पुलिस…लेकिन आगे हकीकत जानेंगे तो शॉक्ड रह जाएंगे…

आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप शॉक्ड रह जाएंगे. युवती की हरकत देखकर आपको गुस्सा भी आ सकता है…मामला एक युवती का है जिसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कई सारी गोलियां एक साथ खाकर सुसाइड करने का वीडियो अपलोड किया. वीडियो में युवती गोलियां खा रही है और साइड में कई गोलियां भी रखी हैं. युवती के इस वीडियो को पुलिस ने जब देखा तो मीडिया सेल के जरिए तुरंत लोकेशन पता की और थोड़ी ही देर में पुलिस युवती के घर पहुंची. यहां पुलिस को युवती घर पर ही मिली. पुलिस को पता चला कि युवती ने इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए यह वीडियो अपलोड किया था. ऐसे में पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग कर भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कहकर उसे छोड़ दिया.
ये है मामला
युवती थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली है. और उसने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की. इसमें वह कई सारी गोलियां एक साथ खाती है और इसके बाद पानी पीती है. ये वीडियो 21 सेकेंड का है. युवती ने इसके साथ ही एक कमेट भी लिखा जिसमें उसने लिखा कि मेरा तो वैसे भी मजाक बन कर रह गया है और दिल से भी उतर गई हूं. तुम्हारी भी बुरी बन गई हूं, इसलिए आज मेरे साथ ये सब हो रहा है. मेरी किस्मत खराब है, इतना है कि मैं खुद को माफ नहीं कर पाउंगी. खुद को हर्ट करूंगी. आज नहीं तो कल मरना पड़ेगा, लेकिन कोशिश जरूर करूंगी, क्योंकि तुम्हारे बिना जीना नहीं आता है.
वीडियो अपलोट होते ही समझौते के तहत फेसबुक मेटा ने यूपी पुलिस के मुख्यालय को इस वीडियो की जानकारी दी. लखनऊ से आगरा मीडिया सेल को जानकारी मिली तो मीडिया सेल के विमल कुमार, आशीष शर्मा और महिला कांस्टेबल शालिनी ने तत्काल युवती की लोकेशन ट्रेस कर थाना सदर पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस युवती के घर पहुंची.