आगरालीक्स…आगरा में दुकान के अंदर युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड. उधारी थी उस पर, लगातार चुका रहा था ब्याज लेकिन नहीं दे निकल पा रहा था मूल…
आगरा के कमला नगर स्थित लोहिया नगर में दुकान चलाने वाले एक युवक ने दुकान के अंदर ही जहर खाकर अपनी जान दे दी. रविवार को वो घर से दुकान के लिए निकला था लेकिन दोपहर करीब एक बजे उसने दुकान के अंदर जहर खा लिया. जहर खाने की जानकारी पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों का कहना है कि उस पर कई लोगों का उधार था, जिसके कारण वह काफी परेशान था.

कमला नगर में है दुकान
लोहिया नगर में रहने वाले अनु जाट की कमला नगर में दुकान थी. रविवार को वह घर से दुकान के लिए निकला था लेकिन दोपहर में उसने दुकान के अंदर जहर खा लिया. इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वो उसे लेकर अस्पलात गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के परिजनों का कहना है कि अनु पर कई लोगों का उधार था. वो लंबे समय से ब्याज दे रहा था लेकिन उसका मूल नहीं निकाल पा रहा था. आरोप लगाया कि ब्याज का काम करने वाले सोनू डाबर और किशोर उसे पूरा रुपया एक साथ देने के लिए धमका रहे थे. इसको लेकर वो परेशान चल रहा था. दोनों शनिवार को तीन बार घ्ज्ञर आए थे और अनु से बदतमीजी की थी. इससे वो परेशान हो गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. घरवालों ने ब्याज वसूलने की बात कही है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.