आगरालीक्स…आगरा में national girl child day पर लड़कियों को दी गुड टच—बेड टच की जानकारी. सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को भी समझाया
राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर Every thingh you need to know की थीम पर बेटियों के लिए आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-1 स्थित श्री विनायक हॉस्पिटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसकी मुख्य अतिथि बबीता साहू (एसपी विजिलेंस दक्षिणांचल) ने बेटियों को गुड टच-बेड टच के बारे में बताने के साथ ये भी बताया कि उनके विद्यार्थी जीवन काल और आज के समय में क्या परिवर्तन आया है. आज के समय में माँ-बाप और बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को समझना चाहिए. कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया जिसमें से आगरा कॉलेज, के एस आई कॉलेज, सेंट विंसेंट, शांति देवी पब्लिक स्कूल आदि प्रमुख रहे.
डॉ नीतू चौधरी ने कविता के माध्यम से बेटियों के अंतर्मन के भावों को व्यक्त किया. मूक अभिनय के द्वारा विधि विभाग आगरा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अत्याचार के ख़िलाफ़ लड़ने का संदेश दिया. डॉ अनुकृति वि डॉ अन्विति सिंह ने भी बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुति के द्वारा बालिकाओं को प्रेरित किया. गुनगुन न शालू ने “दहलीज़ पार करा दे” नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. सार्थिका ने “सेव गर्ल चाइल्ड” पर एक स्पीच दी. 9 वर्ष की आद्दया ने स्वरचित कविता के माध्यम से अपने मन के भाव को दर्शाया. आयुषी खंडेलवाल एकल अभिनय के द्वारा छात्राओं को कठिन समय में संघर्ष करने का संदेश दिया.
कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा सिंह, डॉ निधि शर्मा तथा अर्णिका माहेश्वरी में किया. कार्यक्रम में डॉ अनंग उपाध्याय,डॉ संगीता चतुर्वेदी,डॉ अनीता भारद्वाज,डॉ सलिल भारद्वाज,डॉ अंजना चौधरी, डॉ शिवालिका शर्मा, के एस आई की प्रधानाचार्या नीमा सिंह, तथा किलकारी स्कूल की प्रधानाचार्या स्मृति चाहर, के साथ प्रमुख समाज सेविका प्रतिमा भार्गव, प्रियंका आदि उपस्थित रहे.