यूपीलीक्स…रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का हुआ सूर्य तिलक. चार मिनट तक सूर्य की किरणों ने रामलला के ललाट को किया सुशोभित…अद्भुत पल के साक्षी बने कई श्रद्धालु…आप भी देखें वीडियो
रामनवमी पर आज अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक हुआ. भगवान सूर्य ने बालक राम के ललाट पर करीब 4 मिनट तक तिलक किया. इस अवसर पर पूरी रामनगरी श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठी. रामलला की एक झलक पाकर भक्तों ने खुद को धन्य माना. रामनवमी पर सुबह से ही उत्सव के कार्यक्रम शुरू हो गए थे और हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी यहां आ गए थे लेकिन दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य ने जैसे ही रामलला के ललाट पर अपनी किरणों से तिलक कर उसे सुशोभित किया मानो पूरा देश श्रीराम की वंदना में जुट गया हो. इस मौके के साक्षी बनने के लिए देश विदेश से भी श्रद्धालु आए थे.