मथुरालीक्स…बरसाना में वीके ब्रजवासी होटल के अंदर शौचालय के पानी से साफ हो रहे थे बर्तन. वीडियो वायरल होने के बाद होटल संचालक भूरे खां और उसका भांजे के खिलाफ कार्रवाई…
बरसाना में वीके ब्रजवासी नाम से होटल के संचालक भूरे खां और उसके नाबालिग भांजे को अरेस्ट किया गया है. होटल के अंदर शौचायल के पानी से बर्तन साफ किए जा रहे हैं. इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़क गए और इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने लगे. पुलिस ने होटल के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है. गोवर्धन रोड पर वीके ब्रजवासी होटल है. इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नाबालिग लड़का शौचायल के अंदर शौचालय के पानी से बर्तन साफ कर रहा था. शनिवार को वीडियो वयारल होने पर पुलिस के पास जब इसकी जानकारी पहुंची तो जानकारी मिली के वीके ब्रजवासी के नाम से शेरगढ़ निवासी भूरे खां होटल चला रहा था. जो नाबालिग लड़का शौचालय के पानी से बर्तन साफ कर रहा था वह भूरा खां का भांजा है. पुलिस ने धार्मिक भावना भड़काने, होटल में साफ सफाई न रखने के आरोप में होटल संचालक भूरा खां और उसके नाबालिग भांजे को अरेस्टकिया है. भांजे को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.