आगरालीक्स…क्या आगरा में भी महसूस हुए भूकंप के झटके. दिल्ली एनसीआर में दो बार भूकंप के झटके, सोसाइटी से बाहर निकले लोग. देखें वीडियो
दिल्ली एनसीआर में आज दोपहर को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. दोपहर करीब 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सोसाइटी और आफिसों के बाहर से लोग निकल आए. लोग अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर खुले में आ गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलाजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई जिसका केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था. भूकंप के झटके यूपी और दिल्ली सहित कई राज्यों में महसूस किए गए हैं.
इससे पहले दो बजकर 25 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे. इसका केंद्र भी नेपाल था. उस वक्त तीव्रता 4.6 मापी गई थी. इसके झटके उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए थे. अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए. हालांकि आगरा में भी कुछ लोगों को भूकंप जैसा फील हुआ है. हालांकि आगरा में भूकंप के झटकों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.