
बरौली अहीर ब्लॉक के गांव रज्जो में एक महीने से वायरल पफैला हुआ है, तीन मौतें हो चुकी हैं। मगर सरकारी डॉक्टर इलाज करने के लिए नहीं आ रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने वोट डालने से इन्कार कर दिया, सुबह से शाम तक पोलिंग बूथ पर एक भी ग्रामीण नहीं आया। प्रत्याशी उन्हें मनाने में जुटे रहे, लेकिन उन्होंने वोट डालने से इन्कार कर दिया।
पुलिस पर पथराव
शमसाबाद में फर्जी मतदान के विवाद पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस और जिला प्रशासन की टीम की धुनाई कर दी, बरौली अहीर के नगला कली में पफर्जी मतदान को लेकर पथराव हो गए, दो पक्ष आमने सामने आ गए।
Leave a comment