Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks 20 SN medical College, Agra faculty members shifted to Budaun
agraleaks

20 SN medical College, Agra faculty members shifted to Budaun

sn
आगरालीक्स
 ………आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को बडा झटका लगा है। यहां के 20 डॉक्टर, 30 सीनियर रेजीडेंट सहित टेक्नीशियन को नव निर्मित बंदायू मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। वहां उन्हें 20 अक्टूबर को ओपीडी शुरू करनी है। इनके कुछ दिन के लिए बंदायू मेडिकल कॉलेज ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए हैं।
नवनिर्मित बंदायू मेडिकल कॉलेज में 20 अक्टूबर को ओपीडी शुरू होनी है, इसके लिए डॉक्टरों से लेकर दवाएं और संसाधन एसएन मेडिकल कॉलेज से भेजे जा रहे हैं। ऐसे में जिन डॉक्टरों को बंदायू जाने के आदेश दिए गए हैं, वे परेशान है। वे अपने घर को छोडकर नहीं जाना चाहते हैं। हालांकि उनसे कहा जा रहा है कि ओपीडी शुरू होने के बाद वे वापस आ जाएंगे। मगर अपनी निजी प्रैक्टिस में जुटे डॉक्टर एक सप्ताह क्या, एक घंटा भी बर्बाद नहीं कर सकते हैं। इन डॉक्टरों के लिए बंदायू जाना अपना समय बर्बाद करना है। इस अतिरिक्त काम से डॉक्टरों को कोई आर्थिक और व्यक्तिगत लाभ भी नहीं होने वाला है। इसे देखते हुए सभी विभागों ने सबसे जूनियर डॉक्टरों को भेजने की सूची तैयार कर ली है। इसे लेकर विरोध होने लगा है।
एसएन से ही चलेगा बंदायू
बंदायू मेडिकल कॉलेज के लिए एसएन के एसपीएम विभागाध्यक्ष डॉ एसके मिश्रा को प्राचार्य बनाया गया है और नोडल अधिकारी बाल रोग विभाग के डॉ नीरज यादव हैं। नए मेडिकल कॉलेज में भर्तियां भी होनी है, इस पर सत्ता धारी नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं। इसे देखते हुए कोई भी डॉक्टर बंदायू मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है, उन्हें आशंका है कि वहां सत्ता के दबाव में सब काम करने पडेंगे और मिलेगा भी कुछ नहीं, सरकार बदलते ही जांच होती है तो वे ही फंसेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!