Tuesday , 16 June 2026
Home देश दुनिया Viral News: iPhone fell in the donation box of the temple. On asking, the temple administration said – this is now the property of God
देश दुनिया

Viral News: iPhone fell in the donation box of the temple. On asking, the temple administration said – this is now the property of God

451

आगरालीक्स…मंदिर की दानपेटी में गिरा iPhone. मांगने पर मंदिर प्रशासन बोला—ये अब भगवान की संपत्ति…पढ़ें एक अजीबोगरीब मामला. अपनी प्रतिक्रिया भी दें

​तमिलनाडु के एक मंदिर की दान पेटी में गली से एक व्यक्ति का iPhone गिर गया. जब फोन वापस लेने के लिए उन्होंने मंदिर प्रशासन से संपर्ककिया तो उन्हें बताया गया कि फोन वापस नहीं मिल सकता. यह अब भगवान और मंदिर की संपत्ति है. उन्होंने 1975 में जारी एक नियम भी बताया कि जिसके अनुसार दान पेटी में दिया गया कोई भी चढ़ावा किसी को वापस नहीं किया जा सकता है.

मंत्री ने कहा—iPhone को नहीं लौटा सकता मंदिर प्रशासन
यह मामला तमिलनाडु के श्री कंडास्वामी मंदिर, तिरुपुरुर का है. यहां दिनेश नामक व्यक्ति का दान करते समय गलती से दानपात्र में iPhone गिर गया. इसका अहसास होने पर उसने मंदिर के अधिकारियों से संपर्क किया और अनुरोध किया कि उसका iPhone उसे वापस कर दिया जाए.

मंदिर की संपत्ति
शुक्रवार को दानपात्र खोलने के बाद दिनेश ने मंदिर प्रशासन से संपर्क किया. मंदिर प्रशासन ने कहा कि iPhone दानपात्र में पाया गया है. अगर वह चाहे तो फोन का डाटा वापस ले सकता है लेकिन उसे फोन वापस नहीं मिल सकता. हालांकि दिनेश ने इसे मानने से इनकार कर दिया और कहा कि उसका फोन उसे पापस किया जाए.

मंत्री तक पहुंचा मामला
आज शनिवार को यह मामला राज्य के मंत्री पीके शेखर बाबू के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहाकि दानपात्र में जो कुछ भी दिया जाता है, वह भगवान की संपत्ति हो जाती है, भले ही उसे गलती से दिया गया हो. मंत्री ने कहा कि नियमों के अनुसार मंदिर प्रशासन भक्तों को प्रसाद या दान वापस नहीं लौटा सकता. हालांकि उन्होंने कहा कि वह भक्त को इसकी भरपाई करने की संभावना को लेकर विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उचित निर्णय लेंगे.

नहीं लौटाई थी सोने की चेन
ऐसी यह कोई पहली घटना मंदिर में नहीं हुई है. केरल के अलाप्पूझा की भक्त एस संगीता ने मई 2023 में अनजाने में अपनी सोने की चेन पलानी के प्रसिऋ श्री धनदायुपथानी स्वामी मंदिर के दान पेटिका में गिरा दी थी. हालांकि सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुष्टि करने के बाद चेन गलती से गिरी थी. मंदिर बोर्ड आफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष ने अपने निजी खर्च पर उसी मूल्य की एक नई सोने की चेन खरीर कर उन्हें दे दी लेकिन जो चेन दानपेटिका में गिरी थी उसे नहीं लौटाई गई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic news: An Indian Air Force aircraft crashed in Assam. 5 personnel lost their lives

आगरालीक्स…दुखद खबर, भारतीय वायुसेना का विमान असम में क्रैश. लैंडिंग के दौरान...

देश दुनिया

CBSE Chairman Rahul Singh and Secretary Himanshu Gupta transferred

आगरालीक्स…सीबीएसई बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को सरकार...

देश दुनिया

Get your 10-year-old Aadhaar card updated; opportunity till June 14…#agranews

आगरालीक्स…आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो तुरंत कराएं अपडेट. यूआईडीएआई...

देश दुनिया

Weather: Monsoon delayed. It will now reach Kerala after 7 days.

आगरालीक्स…मानसून में देरी. अब 7 दिन बाद केरलम पहुंचेंगा मानसून. श्रीलंका में...

error: Content is protected !!