Monday , 20 April 2026
Home आगरा Road names are being changed in Agra but the situation is not…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Road names are being changed in Agra but the situation is not…#agranews

134

आगरालीक्स…(17 December 2021 Agra News) आगरा में रोड, चौराहों के नाम तो बदले जा रहे लेकिन सूरत नहीं. कहीं गंदगी के ढेर तो कहीं सड़कों पर गड्ढे..

हाल में बदला गया है मुगल रोड का नाम
हाल ही में महापौर नवीन जैन द्वारा कमला नगर स्थित मुगल रोड का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन मार्ग किया गया है. इस मार्ग का नाम बदलने पर कई लोगों ने मेयर को बधाई दी. शहर में होर्डिंग्स तक लगाए गए हैं लेकिन कई लोगों का ये भी कहना है कि इस रोड का नाम ही बदला है, मगर सूरत नहीं. जिस प्रकार पहले सड़क पर गंदगी के हालात थे, आज भी वैसे ही हैं.

रोड पर गंदगी
आपकों बता दें कि इस रोड पर डलाबघर की जरूरत है, लेकिन अभी तक स्थाई डलाबघर न होने के कारण लोगों द्वारा सड़क पर ही कूड़ा फेंका जा रहा है. चारों ओर गंदगी होने से यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बदबू और गंदगी हजारों लोगों को सहन करनी पड़ रही है. डलाबघर न होने से कूड़ा सड़कों पर बिखरा पड़ा रहता है. इनमें आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं. लोगों का कहना है कि नाम बदला यह अच्छी बात है, लेकिन महाराजा अग्रसेन के नाम के अनुरूप व्यवस्थाएं भी होने चाहिए. शहर में दर्जनों स्थानों पर आधुनिक डालबघरों का निर्माण कराया गया है, लेकिन कमलानगर के इस रोड़ पर स्थाई डालबघर नही है.

सड़कें खराब, चौराहों पर जाम
शहर के रोड और चौराहों के हालात ऐसे हैं कि शहर की सड़कों पर आपको गड्ढे आसानी से मिल जाएंगे. बोदला चौराहा से सिकंदरा रोड हो या फिर ग्वालियर रोड, शाहगंज, दयालबाग, कमलानगर, बल्केश्वर, रामबाग, सिकंदरा आदि क्षेत्रों में आपको इन समस्याओं से दो चार होना ही पड़ जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!