आगरालीक्स…Agra News: आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल की चौथी मंजिल पर लगी आग, एनआईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती नौ बच्चों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। ( Agra News: Fire break out in close NICU of Pushpanjali Hospital, Agra, 9 child rescued#Agra )
आगरा के दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में चौथी मंजिल पर नवजात और बच्चों को भर्ती करने के लिए पीआईसीयू और दो एनआईसीयू है। इसमें से एक एनआईसीयू बंद है। एनआइसीयू में पांच और पीआईसीयू में चार बच्चे भर्ती थे। मंगलवार सुबह बंद पड़े एनआइसीयू से धुआं उठने पर अफरा तफरी मच गई। हॉस्पिटल के कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर आ गए। एनआइसीयू बंद था और अंदर आग की लपटें तेज होती गईं।
पुष्पांजलि हॉस्पिटल में ही बच्चों को दूसरी जगह किया शिफ्ट
जिस एनआईसीयू में आग लगी उसके बगल में ही एनआईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती थे। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने नौ बच्चों को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में ही दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया। कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी आ गए।बंद पड़े एनआईसीयू के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल
आग लगने से एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा, तीमारदार अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहे लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फायर आफिसर सोमदत्त सोनकर का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, आग किस कारण से लगी इसकी जांच की जा रही है।